गोविंदपुर: गोविंदपुर में खनन विभाग की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के करणपुर बालू घाट पर अवैध बालू खनन रोकने पहुंची खनन विभाग की टीम पर मंगलवार को थाली थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप बालू कारोबार से जुड़े लोगों ने खनन विभाग टीम पर हमला कर दिया जिसमें इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए