फरीदाबाद: फरीदाबाद में मतदान के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान के दौरान वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो अलग- अलग युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरीदाबाद के सराय ख्वाजा और पलवल के होडल में आरोपियों ने मतदान के दौरान चोरी-छिपे वीडियो बनाकर उसे वायरल किया था।