फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के एरिया वाटा पुल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी शराब के 100 पव्वे बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।