फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच गांव की टीम ने अपहरण व लूट के मुकदमे में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को किया काबू
आरोपियो ने स्कूटी से स्कॉर्पियो गाडी में टक्कर मारी और पीडित को उनकी गाडी में देसी पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर ग्रेटर नोएडा ले गए। नोएडा में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद आरोपी गाडी छोडकर भाग गए। स्थानिय पुलिस ने कार से व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को प्राप्त हुई उच्च अधिकारियो को मामले के संबंध में अवगत कराया गया।