#अलीगढ़ में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दो महिलाएं और चार नाबालिग शामिल; फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद,अलीगढ़। अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों को रोरावर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेश के निवासी हैं और अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर हड्डी गोदाम इलाके में रह रहे थे। इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक संबंधी दस्तावेज, ईपीएफओ कार्ड और मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। जांच में मोबाइल से बांग्लादेश में रह रहे परिजनों से बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। नगर अधीक्षक आदित्य बंसल ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की जांच सहित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
#Aligarh #BangladeshiCitizens #AligarhPolice #RoarawarPolice #IllegalImmigrants #UPPolice #BreakingNews #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026