अलीगढ़ के जवां की डॉ.अल शबनूर ने चिकित्सा शिक्षा में लहराया परचम,राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित, डॉ अल शबनूर के पिता (ससुर) ने दी जानकारी
चिकित्सा शिक्षा में असाधारण प्रदर्शन के लिए अलीगढ़ के जवां क्षेत्र की पुत्रवधू और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल शबनूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से नवाज़ा है। उन्होंने एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी फाइनल परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया।
यह उपलब्धि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओर से प्रदान की गई है। इस खास मौके पर उनके पिता (ससुर )डॉ. हशमत अली और पति डॉ. काशिफ अली ने खुशी जाहिर करते हुए इसे परिवार और क्षेत्र के लिए बड़ा सम्मान बताया है। मूल रूप से थाना जवा की रहने वाली डॉ. शबनूर की इस सफलता पर चिकित्सा जगत में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
#AligarhNews #UPNews #NationalAward #DrAlShabnoorJNmedicalCollege#Jawan
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026