अलीगढ़ जंक्शन "मौत और जिंदगी के बीच देवदूत बना RPF जवान!"
अलीगढ़ जंक्शन पर एक यात्री की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब गोमती एक्सप्रेस चलने लगी और यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर लटक गया।
मौके पर तैनात RPF के हेड कांस्टेबल सचेन्द्र पाल सिंह ने बिना देर किए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और यात्री को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।
सौभाग्य से यात्री को कोई चोट नहीं आई। जवान की एक पल की सजगता ने एक जिंदगी बचा ली।
वर्दी में इस देवदूत को सलाम, जिसकी बहादुरी से किसी परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं।
#Aligarhnews
#UPnews
#RPFNews,
#IndianRailwayNews
#PassengerRescue
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026