#अलीगढ़ के स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शादी की धूम, हल्दी में मेघना संग झूमे मंत्री संदीप सिंह,कल दिल्ली में होगी शादी,अलीगढ़। स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की हल्दी की रस्म बुधवार 25 नवंबर को धूमधाम से आयोजित हुई। समारोह में दोनों भाइयों ने अपनी होने वाली जीवनसंगिनियों के साथ जमकर डांस किया। संदीप सिंह मेघना चौधरी के साथ थिरकते नजर आए, जबकि सौरभ सिंह ने अंतरा त्यागी के साथ जश्न मनाया। हल्दी समारोह के वीडियो भी सामने आए हैं। अब गुरुवार 26 नवंबर 2026 को दोनों भाइयों की शादी दिल्ली में होगी। इससे पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ में दोनों की सगाई हुई थी। विवाह के बाद 27 नवंबर को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
#Aligarh #SandeepSingh #KalyanSinghFamily #AligarhNews #WeddingCelebration #UttarPradesh #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026