रतनगढ़/समाचार/ कस्बे में स्तिथ वेद विद्यालय में आज प्रातः वेद विद्यालय के अधिष्ठाता दिवाकर शास्त्री की अध्यक्षता में व मंचस्थ अतिथियों के सानिध्य में 21दिवसीय पांडित्य प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ संत शिरोमणि शोभानंद महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्पण से हुआ। विप्रवटुवो ने समवेत स्वर में गुरु वंदना की। सारस्वत अतिथि डॉ रामगोपाल शर्मा ने संस्कृत, संस्कृति व संस्कार ब्राह्मण के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थी के लक्षणों का विस्तार से विवेचन किया। गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश तामड़ायत ने समाज हित में किए जा रहे कार्यों के बारे चर्चा करते हुए वर्तमान युग की आवश्यकतानुरुप व्यवस्थाओं पर चर्चा की। गंगा समग्र के प्रांतीय संयोजक नरेश कालरी ने ओजस्वी उद्बोधन देते हुए समाज हित में एक होने पर बल दिया। छः न्याति ब्राह्मण समाज के अध्याय अंबिका प्रसाद हारित ने समाज हित का चिंतन कर किसी कारणवश अध्ययन से वंचित ब्राह्मण बालकों के निःशुल्क अध्ययन की बात कही।कार्यक्रम को शशिकांत धरेंद्र, पवन मंगलहारा, मुरारीलाल पारीक,रामदेव चंदनिया, सूर्यप्रकाश पारीक,महेंद्र कुमार शर्मा,निरंजन ताम्रायत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण लाटा, कैलाश चंद्र भुढ़ाढरा,योगेश ताम्रायत, शांतिलाल हरितवाल,विष्णु धरेंद्र, पृथ्वीराज गंगावत,भोलाराम धरेन्द्र, ललित पुजारी, कमल इंदौरिया, कन्हैयालाल चौमाल, केशरदेव काछवाल, अनिल बबेरवाल, श्याम चौमाल, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश चौमाल, अजय इंदौरिया, भूपेंद्र चौमाल, भंवर दान चारण,श्री चौमाल,देवीदत्त सिंवाल ,श्रवण सांखोलिया सहित अनेक गणमान्य जन व विप्रवटु उपस्थित थेःकार्यक्रम का संचालन सुधाकर शर्मा ने किया।
Churu, Churu | Jun 3, 2026