Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

चूरू: पुलिया निर्माण में सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां, खुले डंपरों से उड़ती मिट्टी बनी राहगीरों के लिए आफत चूरूः शहर के जयपुर रोड़ व अग्रसेन नगर में चल रहा आरओबी निर्माण कार्य अब आमजन के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे मिट्टी से भरे डंपरों से आमजन की जान जोखिम में हैं। जिला प्रशासन व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। खुले डंपरों से उड़ती हैं धूळ, आंखों में जमा मिट्टी नुकसानदायक प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड़ पर निर्माणाधीन आरओबी के लिए ठेकेदार के डंपर दूसरी जगहों से मिट्टी भरकर ला रहे हैं। नियमानुसार मिट्टी या निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ऊपर से तिरपाल या किसी अन्य कवर से ढ़क्कर लाना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। डंपर चालक मिट्टी को ऊपर से पूरी तरह खुला रखते हैं, जिसके कारण पूरे रास्ते में धूल का गुब्बार उड़ता रहता है। डंपरों से गिरने वाली और हवा में उड़ने वाली यह मिट्टी पीछे चल रहे दुपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आरओबी के नीचे बस का इंतजार करने वाली सवारियों की आंखों में जा रही है। जिससे आंखों में इंफेक्शन और हर समय गंभीर सड़क हादसों का खतरा मंडरा रहा है। सर्विस रोड़ न होने से बढ़ी परेशानी धूल उड़ने के साथ-साथ सड़क की बदहाली ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पुलिया निर्माण में कई महिने बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा अब तक पुलिया के दोनों तरफ सुचारू रूप से सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है। सर्विस रोड़ नहीं होने से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और रास्ता उबड़-खाबड़ हो रहा है तथा इसमें जगह-जगह खड्डे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से नियमों का उल्लंघन करने वाले डंपर चालकों के चालान काटने और लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे आमजन राहत की सांस ले सके। #overbridge #PWD #pwdMantri #24churunews #चूरू_न्यूज़ #roadsafety #BhajanlalSharma #rajasthanhealthministry #ChuruNews #चूरू Rajendra Rathore Indian National Congress - Rajasthan BJP INDIA Folower TopFans Deepak Saini 24Churu News @nonfollowers

Churu, Churu | Jun 3, 2026