Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image

राजश्री सिंगी बनीं तेरापंथ महिला मंडल चूरू की अध्यक्ष चूरू। तेरापंथ भवन, चूरू में आयोजित बैठक में राजश्री सिंगी को सर्वसम्मति से तेरापंथ महिला मंडल, चूरू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजश्री सिंगी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में मुनीदेवी डागा को वरिष्ठ संरक्षिका, मुनी देवी कोठारी को वरिष्ठ परामर्शिका, रचना कोठारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पायल दफ्तरी को उपाध्यक्ष, उर्मिला बांठिया को मंत्री, संतोष बैद को सहमंत्री, अंजू बरड़िया को कोषाध्यक्ष तथा अंशु कोठारी को प्रचार-प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा विनिता बांठिया, अनु बांठिया, इंदू कोठारी, सीमा कोठारी, मंजू बैद, संगीता कोठारी एवं नविता नाहटा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष शायर देवी बैद ने नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर राजश्री सिंगी ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शीघ्र ही अपने कार्यों की शुरुआत करेगी तथा समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में युक्ति मंडल द्वारा नवजागरण गीत प्रस्तुत किया गया। मुन्ना बरड़िया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि पायल दफ्तरी ने संविधान का वाचन किया। शिक्षाविद आशा कोठारी ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज सशक्त एवं विकसित बनता है। कार्यक्रम का संचालन मुन्नी देवी कोठारी ने किया। #churu #terapanth #तेरापंथ #ओसवाल #ChuruNews Thar ki Awaaz AJAY

Churu, Churu | Jun 3, 2026

MORE NEWS

चूरू में गणेश पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

#Reels #InstagramReels #ReelIndia #TrendingReels #churu

चूरू में गणेश पूजा के साथ हुआ शुभारंभ #Reels #InstagramReels #ReelIndia #TrendingReels #churu

Churu, Churu | Jun 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, जिला कलक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चूरूः जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारी, कर्मचारी व युवाओं ने शिरकत की। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं, ग्राम साथिनों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, ड्रग कंट्रोल व अन्य विभाग समन्वित रूप से नशे के उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा नशा पीड़ितों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं तथा स्वयं नशामुक्ति का संकल्प लेकर दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से जुड़े वास्तविक जीवन अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक नुकसान का एहसास कराया। कार्यशाला में प्रो. केसी सोनी, ब्रह्मकुमारी सुमन बहिन, डॉ. लक्ष्मी, एडवोकेट निधि सिंघवी, प्रो. बीएल मेहरा सहित वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित व्याख्यान दिए। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का प्रभावशाली मंचन कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र शेखावत व एसजेईडी डीडी सत्येन्द्र पाल वीर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा, रचना कोठारी, निधि, अदिति, पूजा, रघुवीर सिंह, ज्ञानप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।
इससे पूर्व पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम व बसंत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पुराने कलेक्ट्रेट से केन्द्रीय विद्यालय, पुलिस लाइन, भरतिया अस्पताल होते हुए टाउन हॉल पहुंची। #tobecontinued 
#followerseveryone #trendingviral #todayposts #postoftheday #trendingnews #folowerseveryone

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, जिला कलक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना चूरूः जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारी, कर्मचारी व युवाओं ने शिरकत की। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं, ग्राम साथिनों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, ड्रग कंट्रोल व अन्य विभाग समन्वित रूप से नशे के उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा नशा पीड़ितों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं तथा स्वयं नशामुक्ति का संकल्प लेकर दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से जुड़े वास्तविक जीवन अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक नुकसान का एहसास कराया। कार्यशाला में प्रो. केसी सोनी, ब्रह्मकुमारी सुमन बहिन, डॉ. लक्ष्मी, एडवोकेट निधि सिंघवी, प्रो. बीएल मेहरा सहित वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित व्याख्यान दिए। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का प्रभावशाली मंचन कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र शेखावत व एसजेईडी डीडी सत्येन्द्र पाल वीर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा, रचना कोठारी, निधि, अदिति, पूजा, रघुवीर सिंह, ज्ञानप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया। इससे पूर्व पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम व बसंत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पुराने कलेक्ट्रेट से केन्द्रीय विद्यालय, पुलिस लाइन, भरतिया अस्पताल होते हुए टाउन हॉल पहुंची। #tobecontinued #followerseveryone #trendingviral #todayposts #postoftheday #trendingnews #folowerseveryone

Churu, Churu | Jun 26, 2026