Public App Logo
Profile Picture

Ratangarh samachar

@Ratangarh_samachar
2001Followers
0Following
चूरू: <nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/> में तेज <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़/समाचार/ श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज प्रान्तीय पंचपदी अधिगम पद्धति कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला 22 जून से 27 जून 2026 तक चलेगी। विद्या भारती के 12 जिलों से चयनित आचार्य/ आचार्या इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लेगें। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचपदी शिक्षण पद्धति को सभी आचार्यों तक पहुंचाना है। साथ ही NEP 2020 के अनुरूप कक्षा में इस पद्धति का प्रयोग कर शिक्षण को रूचिकर और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती के लक्ष्मण सिंह (प्रान्त सचिव), अरूण कुमार दुबे (प्रान्त निरीक्षक), गोपाल पारीक (प्रान्त शिशुवाटिका प्रमुख) की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद गोपाल पारीक ने पंचपदीय अधिगम पद्धति में कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में पाठ्य चर्चा, प्रशिक्षण और कक्षा शिक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर अभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिविक्रम अपूर्वा (जिला सचिव), ओमप्रकाश मील (सहप्रशिक्षण प्रमुख), मनीष बेदी (सहजिला सचिव), व्यवस्थापक रामावतार शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, ताराचन्द शर्मा, प्रभारी नागरमल प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।
रतनगढ़/समाचार/ राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविरों के तहत मंगलवार को  पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने ग्रामीण क्षेत्र की हुडेरा एवं भरपालसर ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र में राजलदेसर नगरपालिका और रतनगढ़ टाउन हॉल में आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आमजन के कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए।
शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा, "राज्य सरकार के सेवा शिविर जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर आवेदन का समयबद्ध निस्तारण हो। सेवा, सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के साथ सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिविरों के दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे..।
रतनगढ़/समाचार/भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने 73 वां बलिदान दिवस के रूप में सूर्य सिनेमा के पास भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में मनाया ।कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र के समक्ष धूप अगरबत्ती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए । इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए इस राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना में अपना जीवन लगा दिया, जिन्होंने भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलने देने का संकल्प करते हुए देशवासियों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की संकल्पना को पूरा करने में  लगा रहा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की अहर्निश सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
 पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने कहा कि भाजपा का जो आज विशाल वटवृक्ष हम सब कार्यकर्ता देख रहे हैं,  वह मुखर्जी जैसे प्रखर राष्ट्रवादियों के कारण ही सफल होकर पूरे देश में अपनी छांव से उपकृत कर रहा है। कार्यक्रम के पश्चात बलिदान दिवस पर एक पौधा राष्ट्र के नाम भी लगाया गया। यहां ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाश चंद्र पारीक, पूरणमल गोदारा, शंकरलाल कम्मा, कैलाशचंद्र पीपलवा, हनुमान बारवाल, युवा नेता अनूप पीपलवा, परमेश्वर प्रजापत, गोपाल हरितवाल, रामगोपाल पारीक, संजय शर्मा, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, परमेश्वर नेमीवाल, बुला भाटी, बीरबल भार्गव, रोहित भार्गव,  राकेश सोनी, पुष्कर स्वामी  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन माटोलिया ने किया ।
रतनगढ़ क्षैत्र में 🚨<nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> की गाड़ी को टक्कर मार कर किया क्षतिग्रस्त,,मुकदमा दर्ज..देखे पूरा वीडियो..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़/समाचार/भाजपा शहर मंडल द्वारा मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"कार्यक्रम को भाजपा नेता दीनदयाल पारीक, अर्जुन सिंह फ्रांसा, महेंद्र उपाध्याय  तथा पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन एवं विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शहर मण्डल महामंत्री दीपक मुरारका ने किया | इस अवसर पर जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनीफ खत्री,मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, सुभाष भुण, किशनलाल सैनी,मण्डल मंत्री भिवराज प्रजापत,हेमन्त पंवार, गोपाल मारू, श्योपाल मेघवाल,किशनलाल घोडेला,महावीर महर्षि,राजेश गर्ग,कुलदीप स्वामी,मनोज हारित,गौतम महर्षि ,सलीम खान,स्वरूप सिंह,भवानी सिंह,दीपचन्द प्रजापत, सुरेश घारू,प्रमोद शर्मा,हीरालाल प्रजापत,भंवरलाल टेलर,पवन महर्षि,पृथ्वी सिंह,बजरंग लुहानिवाल,विनोद मेहता ,महेश इन्दौरिया,रामोतार दायमा,झुमरमल भार्गव,योगेश सारस्वत,विद्याधर नाई,चतुर्भुज प्रजापत,अशोक पंवार,ओमप्रकाश बबेरवाल,शक्तिधर त्रिवेदी,राकेश गौड़,हरिराम स्वामी,सुनील शर्मा,लीलाधर जोशी,उमाशंकर उपाध्याय, बलवीर स्वामी,सोमदत शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे..।
रतनगढ़ में <nis:link nis:type=tag nis:id=adj nis:value=ADJ nis:enabled=true nis:link/> के नेतृत्व में संयुक्त दल ने रतनगढ़ <nis:link nis:type=tag nis:id=जेल nis:value=जेल nis:enabled=true nis:link/> का किया निरीक्षण..आप भी देखे..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़/समाचार/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलसर में संतोष शर्मा ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद से पदोन्नति उपरांत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया।  के उप-प्राचार्य  हंसराज बाकोलिया ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा संतोष शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया, कि उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यनिष्ठा एवं अनुभव से विद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। तथा शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व से संस्था नई उपलब्धियाँ अर्जित करेगी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान, कन्हैयालाल शर्मा, राजेश शर्मा, उत्तम नोहाल, मधुर जोशी, महिपाल कड़वासरा, मोहनलाल बुढाढ़रा,  हरिभगवान माली, रवि प्रकाश सहित विद्यालय के अन्य कार्मिक एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से संतोष शर्मा को सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की गई..।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मोहर्रम nis:value=मोहर्रम nis:enabled=true nis:link/> त्यौहार को लेकर रतनगढ़ पुलिस थाने में हुई सीएलजी की बैठक, दिए यह निर्देश.. आप भी देखे..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़/समाचार/राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) उपशाखा रतनगढ़ की बैठक आज  शिक्षक भवन में सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 25 जून को जिला मुख्यालय चूरू में आयोजित होने वाली शिक्षक महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, तथा अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा, ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार का कर्मचारी एवं शिक्षक विरोधी रवैया लगातार बढ़ता जा रहा है। पे-प्रोटेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली, शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव और विभिन्न लंबित मांगों की अनदेखी के कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। ऐसे में 25 जून की रैली शिक्षकों की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगी। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया संघर्ष समिति संयोजक बजरंग लाल बिस्सू ,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया एवं उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि TET की अनिवार्यता के नाम पर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। तृतीय श्रेणी शिक्षक एवं प्रबोधक सहित सभी संवर्गों की रुकी हुई पदोन्नतियां तत्काल प्रारंभ की जाएं तथा पदोन्नति के बाद रिक्त पदों पर पारदर्शी काउंसलिंग करवाई जाए। जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र हुड्डा, कार्यालय मंत्री मुकेश सैनी एवं शिक्षक नेता प्रकाश थालोड़ ने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण शीघ्र खोले जाएं तथा प्रबोधकों को पदोन्नति के बाद उचित पदनाम एवं समकक्ष पदों पर नियुक्ति दी जाए। साथ ही आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने तथा OPS के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया कि वे अपने हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए 25 जून को सुबह 11 बजे शिक्षक भवन, चूरू पहुंचें तथा शिक्षक भवन से कलेक्ट्रेट (आपणी योजना) तक आयोजित विशाल महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़- nis:value=रतनगढ़- nis:enabled=true nis:link/> अंधड़ के बाद..<nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/>
मौसम-<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=अंधड़.. nis:value=अंधड़.. nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ के माहेश्वरी भवन में करवाए <nis:link nis:type=tag nis:id=निःशुल्क nis:value=निःशुल्क nis:enabled=true nis:link/> मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन,, देखे पूरा वीडियो..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ nis:value=रतनगढ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़/समाचार/ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का टाउन हॉल में एवम ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम पंचायत पाबुसर व ग्राम पंचायत भानुदा में अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत, जल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पात्रजनों को शहरी पट्टों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचाना है। सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगरपालिका ईओ डॉ सहदेव चारण, विकास अधिकारी जगदीश व्यास,नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया,अंतरिम विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनीफ खत्री, रामकिशन गौरिसरिया,किशोरीलाल प्रजापत,प्रवीण शर्मा,प्रह्लाद भार्गव,सुनील शर्मा,सुरेश घारू,देवी सिंह पडिहार,गोपाल सिंह सरपंच, देवीलाल मेघवाल,लूनाराम उपसरपंच, मनीष महर्षि,रामोतार दायमा, कालू शर्मा,मुकेश मुहाल,विनोद शर्मा,गुलाराम मेघवाल ,नानुराम प्रजापत, मूलनाथ सिद्ध,प्रकाश चारण,गोविन्द खटोड,प्रभु मंडा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे ।
रतनगढ़ में <nis:link nis:type=tag nis:id=पूर्व_विधायक_अभिनेश_महर्षि nis:value=पूर्व_विधायक_अभिनेश_महर्षि nis:enabled=true nis:link/> ने लगाए..<nis:link nis:type=tag nis:id=चौके_छके..देखे nis:value=चौके_छके..देखे nis:enabled=true nis:link/> पूरा वीडियो..<nis:link nis:type=tag nis:id=क्रिकेट_रतनगढ़ nis:value=क्रिकेट_रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ में <nis:link nis:type=tag nis:id=संत_सानिध्य nis:value=संत_सानिध्य nis:enabled=true nis:link/> में हुआ <nis:link nis:type=tag nis:id=मन्दिर nis:value=मन्दिर nis:enabled=true nis:link/> का <nis:link nis:type=tag nis:id=भूमिपूजन, nis:value=भूमिपूजन, nis:enabled=true nis:link/> पूर्व विधायक सहित अन्य वरिष्ठ जन रहे मौजूद..<nis:link nis:type=tag nis:id=देखे nis:value=देखे nis:enabled=true nis:link/> पूरा वीडियो..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ nis:value=रतनगढ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ का बेटा बना <nis:link nis:type=tag nis:id=ca...#पूर्व_मंत्री_रिणवा nis:value=CA...#पूर्व_मंत्री_रिणवा nis:enabled=true nis:link/> के सानिध्य में समाज के लोगो ने किया भव्य स्वागत..आप भी देखे..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ के श्रीताल वाले बालाजी मंदिर में..पूज्य संत प्रह्लाद महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन..देखिए कब..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ nis:value=रतनगढ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ में <nis:link nis:type=tag nis:id=adj_acjm nis:value=ADJ_ACJM nis:enabled=true nis:link/> सहित महिलाओं ने भी किया योगा..देखे पूरा वीडियो..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ क्षैत्र में<nis:link nis:type=tag nis:id=#mla_poosaram_godara nis:value=#MLA_poosaram_Godara nis:enabled=true nis:link/> ने स्कूल का किया उद्घाटन....देखिए कहां?..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ में पहली बार..<nis:link nis:type=tag nis:id=निर्माण_ठेकेदार_संघ nis:value=निर्माण_ठेकेदार_संघ nis:enabled=true nis:link/> की कार्यकारिणी का हुआ गठन,,देखिए कोन बने <nis:link nis:type=tag nis:id=अध्यक्ष?..#रतनगढ़ nis:value=अध्यक्ष?..#रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़ में <nis:link nis:type=tag nis:id=पूर्व_विधायक_अभिनेश_महर्षि nis:value=पूर्व_विधायक_अभिनेश_महर्षि nis:enabled=true nis:link/> ने लगाया जनता दरबार,,,उमड़ी भीड़,,,,आप भी देखे..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=जयपुर--#उपमुख्यमंत्री_दिया_कुमारी nis:value=जयपुर--#उपमुख्यमंत्री_दिया_कुमारी nis:enabled=true nis:link/> ने <nis:link nis:type=tag nis:id=अंतराष्ट्रीय_योग_दिवस nis:value=अंतराष्ट्रीय_योग_दिवस nis:enabled=true nis:link/> पर दिया यह संदेश, किया योगा..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=विश्व_योग_दिवस nis:value=विश्व_योग_दिवस nis:enabled=true nis:link/> के मौके पर रतनगढ में <nis:link nis:type=tag nis:id=पूर्व_विधायक nis:value=पूर्व_विधायक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महर्षि nis:value=महर्षि nis:enabled=true nis:link/> के मुख्य आतिथ्य में <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्लॉक_स्तरीय nis:value=ब्लॉक_स्तरीय nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम आयोजित,,<nis:link nis:type=tag nis:id=sdm nis:value=SDM nis:enabled=true nis:link/> रहे मौजूद..<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
रतनगढ़--लुप्त होती जा रही है पुश्तैनी कला..देखे पूरा वीडियो...<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/>