Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट की सिलिंग गिरी, 750 भावी डॉक्टरों की जान जोखिम में, महिला रेजीडेंट डॉक्टर की कार क्षतिग्रस्त चूरूः वर्ष 2018 में 139 करोड़ रुपए की लागत से बनी मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के बेसमेंट की छत की सिलिंग मंगलवार को दो जगह से गिर गयी। ये घटना दोपहर करीब 1ः30 बजे की है। ये सिलिंग कॉलेज बेसमेंट पार्किंग में खड़ी महिला सीनीयर रेजीडेंट डॉक्टर की कार पर गिर गयी, जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति नहीं था, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मेडिकल कॉलेज का भवन 2016 में निर्माण कार्य एजेंसी एच.एस. सीएल ने शुरू किया था और 2018 में निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन आज तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और न ही इसको हैंडऑवर किया गया है। इसमें फायर सेफ्टी, कूलिंग प्लांट, दो लेक्चर थिएटर व लिफ्ट का कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। पूरे मेडिकल कॉलेज कैंपस में 22 लिफ्ट हैं, वो सभी बंद पड़ी है। मेडिकल कॉलेज में अभी लगभग 750 विद्यार्थी अध्ययनरत है। जब इस पूरे मामले की गहराई में जायें तो पूरे सिस्टम की लापरवाही सामने आती है। एक वर्ष पूर्व ही राजमेस को करवाया था अवगत प्राचार्य डॉ. एमएम पुकार से जब इस संबंध में वार्ता की तो उन्होंने बताया कि हमने एक वर्ष पूर्व ही राजेमेस के चीफ इंजीनियर को अवगत करवा दिया था, इसके बाद चीफ इंजीनियर ने मौका निरीक्षण भी किया था। फिर भी अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सवाल मांगते जवाब 01. जब एक वर्ष पूर्व ही राजमेस के चीफ इंजीनियर को इस जर्जर हालत और अधूरे काम के बारे में लिखित में अवगत करवा दिया गया, तो इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया। क्या हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन 02. 139 करोड़ रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग मात्र 8 साल में ही क्यों ढ़हने लग गई, क्या निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ था। 03. क्या राजमेस और निर्माण एजेंसी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? यदि आज किसी डॉक्टर या छात्र की जान चली जाती, तो उसका जिम्मेदार कौन होता। 04. जो लिफ्ट और फायर सेफ्टी 2018 में चालू हो जानी चाहिए थी, वो 2026 तक अधूरी क्यों है? बजट कहाँ ठिकाने लगाया गया। #ChuruMedicalCollege #BhajanlalSharma #rajasthanhealthministry #healthdepfartmentrajasthan #massivenegligence #corruptioninconstructionjr #ChuruNews #चूरू_न्यूज़ #चूरू #rajmes Folower TopFans CMO Rajasthan Narendra Modi PMO India Ashok Gehlot Payal Saini Rahul Kaswan Govind Singh Dotasra Indian National Congress -

Churu, Churu | Jun 3, 2026