पुपरी: मौलानगर में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
विद्युत विभाग द्वारा मौलानगर में विद्युत ऊर्जा चोरी करते सैफुल्लाह को रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर शनिवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।