पुपरी: भारत-नेपाल बॉर्डर के पास SSB जवानों ने 924 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुपरी थाने को सौंपा
एसएसबी के जवान भारत नेपाल बार्डर के निकट टैम्पू से शराब ले जा रहे तस्कर यदुपट्टी निवासी राजा कुमार को 924 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान आगे की कार्रवाई को लेकर शनिवार को 2 बजे दिन में जब्त शराब, टैम्पू व गिरफ्तार तस्कर को मध निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है।