फिरोजाबाद: बिजली विभाग का फर्जी निस्तारण, शिकायतकर्ता ने लगाया गंभीर आरोप!
फिरोजाबाद। कौशल्या नगर निवासी नीरज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र जैन ने विद्युत विभाग पर फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने IGRS पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40014726050607 दिनांक 06.10.2026 के माध्यम से विद्युत भार कम करने के लिए शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उनके यहां 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है और पिछले 12 महीनों के किसी भी बिल में 4 किलोवाट का लोड नहीं है, फिर किस आधार पर उनका कनेक्शन 4 किलोवाट का कर दिया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी शिकायत का निस्तारण बिना किसी उच्च अधिकारी की जांच के एक प्राइवेट कर्मचारी से कराकर पूर्ण निस्तारित दिखा दिया गया है। निस्तारण आख्या दिनांक 16.10.2026 में जांच अधिकारी के रूप में दीप सिंह, कार्यकारी सहायक का नाम दर्ज है।
सबसे बड़ा सवाल निस्तारण के साथ लगाई गई फोटो पर है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आख्या के साथ जो जियोटैग फोटो लगाई गई है, जिसमें एक महिला और एक युवक दिख रहे हैं, वह उनके परिसर की नहीं है और न ही उनके परिवार से संबंधित है। किसी और के घर की फोटो लगाकर फर्जी निस्तारण कर दिया गया है।
आख्या में तर्क दिया गया है कि परिसर पर सोलर नेट स्मार्ट मीटर लगा होने के कारण विद्युत भार कम नहीं किया जा सकता, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि सोलर पैनल 3 किलोवाट का है तो लोड 4 किलोवाट क्यों किया गया।
अब सवाल ऊर्जा मंत्री, एमडी दक्षिणांचल और अधीक्षण अभियंता फिरोजाबाद से है कि क्या IGRS जैसी मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना का इस तरह मजाक बनाया जाएगा? क्या प्राइवेट कर्मचारी ही अब शिकायतों का निस्तारण करेंगे?
शिकायतकर्ता ने इस फर्जी निस्तारण की दोबारा उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
DDM News Firozabad
#Firozabad #DVVNL #IGRS #FirozabadElectricity #FakeNistaran #UPPCL #DMFirozabad #YogiAdityanath #DDMNews