फिरोजाबाद। अखिलेश को मंच से खुला चैलेंज कहा दम है तो चुनाव लड़कर दिखाओ, सुनते ही मच गया हड़कंप!
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बयान ने हड़कंप मचा दिया है। मंच से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दे दी गई। कहा गया कि अगर दम है तो शिकोहाबाद सीट से चुनाव लड़कर दिखाओ।
मंच से मुलायम सिंह यादव के जमाने का एक बड़ा किस्सा भी खोल दिया गया। बताया गया कि कैसे उनके मैदान में उतरने से खुद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी सीट छोड़कर बदायूं जाना पड़ा था।
ये पूरा मामला फिरोजाबाद के अरांव कस्बा के वामई गांव का है, जहां पूर्व मंत्री और आरएलडी नेता अशोक यादव एक स्वागत समारोह में पहुंचे थे।
अशोक यादव ने कहा कि आरएलडी भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी है। जिन सीटों पर भाजपा लगातार हार रही है वो सीटें आरएलडी को मिल सकती हैं।
अब इस बयान के बाद फिरोजाबाद से लेकर लखनऊ तक सियासी गलियों में चर्चा तेज है कि क्या अखिलेश यादव इस चैलेंज का जवाब देंगे?
आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं और शेयर जरूर करें 👇
#Firozabad #AranvKasba #Vamai #Shikohabad #AshokYadav #AkhileshYadav #MulayamSinghYadav #RLD #BJP #SamajwadiParty #UPPolitics #UPNews #FirozabadNews #ShikohabadNews #PoliticalChallenge #ViralNews #DDMNewsFirozabad
Firozabad, Firozabad | Oct 19, 2026