फिरोजाबाद: नवरात्रि-दशहरा से पहले सड़कों पर उतरे DM-SSP, रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा का लिया जायजा
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार रात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
पैदल मार्च के दौरान थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में चल रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।
इस दौरान SSP आदित्य लांग्हे ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
वीडियो: फिरोजाबाद के मुख्य बाजार में DM-SSP का पैदल मार्च।
---
#FirozabadPolice #FirozabadNews #DMFirozabad #SSPFirozabad #AdityaLanghe #Navratri2026 #Dussehra #DDMNews #KashmirSinghJournalis #UPPolice