कोंडागांव: कावड़ यात्रा में शामिल हुए सांसद-विधायक, सैकड़ो कांवड़ियों के साथ गोबराहीन पहुंचकर शिवलिंग में चढ़ाया जल
कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग आज चौथे सोमवार को केशकाल के गोबराहीन पहुंचे।इस अवसर पर भोजराज नाग और विधायक नीलकंठ टेकाम ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। स मौके पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं युवा कावड़ यात्रा में शामिल हुए। वहीं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ मिलकर सांसद भोजराज नाग ने पर्यावरण संरक्षण के तहत एक एक पेड़ अपने मां के नाम से लगाए।