कोंडागांव: कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विकासनगर स्टेडियम में किया गया अंतिम अभ्यास
कोंडागांव में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आज मंगलवार को अंतिम अभ्यास सम्पूर्ण परिधान के साथ किया गया। विकासनगर स्टेडियम में आज आयोजित अंतिम अभ्यास में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया।