कोंडागांव: शराब के नशे में बाइक चला रहे बीवला के ग्रामीण ने कनेरा मार्ग में सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को ठोका, हादसे में 3 घायल
कोंडागांव जिला अस्पताल में आज सोमवार की देर शाम तीन व्यक्तियों को जख्मी हालत में लाया गया है। बताया जा रहा है आज कनेरा मार्ग में दो बाईकों के बीच टक्कर हो गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम बीवला निवासी ललित विश्वकर्मा अपने साथी भाटगांव निवासी भुवनेश्वर सलाम के साथ कोंडागांव से बीवला जा रहा था उसी दौरान कनेरा मार्ग में सामने से आ रहे युवक को ठोक दिया।