टुंडा भाई से इंद्रदेव महाराज तक का सफर?👇
कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं।
वायरल दावों में उनका कथित पुराना नाम 'टुंडा भाई' बताया जा रहा है। कोई उन्हें जाट तो कोई जाटव बता रहा है। उनका संबंध मथुरा के बलदेव, दाऊजी क्षेत्र से बताया जा रहा है।
यह भी दावा किया जा रहा है कि कथावाचक बनने से पहले वे अंडे-ऑमलेट का ठेला लगाते थे और अब बाबा बनने के बाद फेशियल भी कराते हैं।
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने इंद्रदेव महाराज के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो कॉल के गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
महाराज ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सवाल है कि वायरल दावों में कितनी सच्चाई है और महिला के आरोपों की जांच में क्या सामने आता है?
किसी को संत मानने से पहले उसके चरित्र और आचरण पर सवाल उठाना गलत नहीं,लेकिन अंतिम फैसला जांच और अदालत का होना चाहिए।
#IndradevMaharaj #Mathura #Vrindavan #Thane #BreakingNews