बाह: गांव रीछापुरा में फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव रीछापूरा का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक किसान अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए हुए थे जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आनन फानन किसान को अस्पताल भी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रशासन से भी गुहार लगाई है।