बाह: सूरज नगर में दीवार लेखन कार्यक्रम का विधायक ने किया संचालन,गणमान्य कार्यकर्ता रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बाह से विधायक रानी पक्षालिका का सिंह ने मंडल अध्यक्ष जैतपुर रविंद्र सिंह भदोरिया एवं पार्टी के गणमान्य कार्यकर्ताओं के साथ दीवार पर एक बार फिर मोदी सरकार का संकल्प अंकित किया। और विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी।