बाह: थाना प्रभारी पिनाहट को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा थाना प्रभारी पिनाहट नीरज कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान चिन्ह सिल्वर डिस्क से पुरस्कृत किया गया है।यह पुरस्कार केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के द्वारा थाना प्रभारी पिनाहट नीरज कुमार को दिया गया है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।