बाह: चित्राहाट में दीवार लेखन कार्यक्रम का विधायक रानी पक्षालिका सिंह एवं पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने किया संचालन
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली। विधायक रानी पक्षालिका सिंह एवं पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने चित्राहाट में दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन व विकास के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।