बाह: नगला भरी में दूध की डेरी को चोरों ने बनाया निशाना 1 लाख रुपए से अधिक का सामान लेकर हुए फरार
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत नगला भरी में चोरों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहले चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और अंदर से डेरी में रखा सामान लेकर फरार हो गए, बताया गया है कि लगभग 1 लाख रुपए से अधिक का सामान लेकर कर फरार हो गए हैं। पूरे घटनाक्रम की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।