डुमरांव: डुमरांव के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ई-रिक्शा चालकों ने जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया सड़क जाम
Dumraon, Buxar | Jan 17, 2025 डुमरांव के बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप ई रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। जर्जर सड़क की रिपेयरिंग न होने से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने करीब एक दर्जन ई रिक्शा को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर जमकर नारेबाजी की। ई रिक्शा चालकों का कहना था कि बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थित उभरे गड्ढे में प्रतिदिन ई रिक्शा पलट जाती है।