कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर राजस्व, खनिज, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अटलपुर में संचालित खदानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
हाल ही में जनसुनवाई के दौरान ग्राम अटलपुर के निवासियों ने खदान क्षेत्र में हो रही भारी ब्लास्टिंग, मकानों में दरारें आने और खेतों में पत्थर गिरने जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं।
मामले की संवेदनशीलता एवं जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा तत्काल दिए गए निर्देशों के परिपालन में राजस्व, खनिज, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में नियमों का उल्लंघन और तय सीमा से अधिक गहराई में खनन पाए जाने पर क्रेशर सील, ई-टीपी बंद और खनन कार्य रोकने की कार्रवाई की गई। साथ ही पट्टेधारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर खनिज नियमों के अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
16 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026