प्रतापगढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एएन प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय में ‘टीका उत्सव’ का उद्घाटन किया। यह उत्सव 0 से 5 वर्ष तक के उन बच्चों के टीकाकरण के लिए आयोजित है, जो अब तक 12 गंभीर बीमारियों के टीकों से वंचित रहे हैं। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, यूनिसेफ और एनजीओ पदाधिकारी उपस्थित रहे।