👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा आज दिनांक 23/06/2026 को थाना कोतवाली देहात पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया।
➡️अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को समयबद्ध तरीके से मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
➡️साथ ही अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों की प्राथमिकता पर जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को समय से न्याय उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
➡️बैठक के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, विवेचना की प्रगति एवं थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए।