अमरोहा: अमरोहा शहर में पुलिस के सामने बरसाए गए ईंट-पत्थर, पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप
Amroha, Amroha | Sep 10, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में ईंट-पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला इस्लामनगर में एक व्यक्ति पर खुलेआम पथराव करने का आरोप है। आरोप है कि मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।