नावकोठी: बेगूसराय: थाना के दो अलग-अलग गांव से अपहृत दो महिला को पुलिस ने किया बरामद,164 के बयान के बाद परिजन को किया सुपुर्द
नावकोठी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद किया है। इस सिलसिले में न्यायालय में 164 के बयान के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की एक महिला को मोकामा से तथा दूसरे को बलिया से बरामद किया गया है। इस बरामदगी में सहायक थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद शामिल थे।