नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा की रहेगी व्यापक इंतजाम
नावकोठी थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न कराना है। इसे 26 अगस्त से 31 अगस्त तक मेला संचालित रहेंगे। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर मेला समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।