नावकोठी: पहसारा के चंदन कुमार लोजपा रामविलास के बने जिला संगठन सचिव, जिला अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र
पहसारा के चंदन कुमार लोजपा रामविलास के जिला संगठन सचिव बनाये गये हैं। जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान ने उन्हें इस आशय का मनोनयन पत्र सौंपा है। चंदन कुमार के संगठन सचिव बनाए जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। पूर्व में युवा लोजपा के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। इनके संगठन सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेता सुदर्शन सिंह कुणाल किशोर सिंह आदि ने बधाई दी है।