नावकोठी: देसी कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाले समसा निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समसा के एक युवक को देसी कट्टा लेकर फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया,जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की समसा के अर्जुन पासवान का पुत्र राजा कुमार देसी कट्टा लिए मोबाइल और सोशल मीडिया में देखा जा रहा है। पुलिस हरकत में आई और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। और अग्रेतर कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया।