नावकोठी: भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर नावकोठी में जनता दरबार का आयोजन,सुनवाई के लिए दो मामले दर्ज
थाना परिसर में अंचल के विभिन्न राजस्व ग्राम में उत्पन्न भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को थाना परिसर नावकोठी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दो नए मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए। इस दौरान पुराने मामले में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। दर्ज मामला सैदपुर विष्णुपुर के रेणु देवी और तारा देवी गौरीपुर के रामदेव तांती महेंद्र चौधरी का है।