नावकोठी: बेगूसराय: सैदपुर चौक स्थित संजय सुधा कॉर्नर में लगी आग,डेढ लाख रुपए मूल्य का समान जलकर राख
सैदपुर चौक स्थित संजय सुधा कॉर्नर में अगलगी की घटना से डेढ़ लाख रुपये के सामान के क्षति का आकलन किया गया है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया है अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पेट्रोल छींटकर दुकान में आग लगाई गई है। जिसमें फ्रीजर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस घटना को लेकर चौक पर दहशत का माहौल है। घटना के सिलसिले में थाना को लिखित आवेदन दी गई है।