सहजनवा: गीडा पुलिस ने एक घंटे के भीतर भटकी हुई 5 वर्षीय बालिका को खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया, परिजनों में खुशी की लहर
आज डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र गीडा के अंतर्गत एकला स्थित लालू वस्त्रालय के पास लगभग 05 वर्ष की एक बालिका लावारिस हालत में मिली है।बालिका केवल अपना नाम बता पा रही थी तथा अपने घर या परिजनों के संबंध में अन्य कोई जानकारी देने में असमर्थ थी।उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी नौसढ़ ने बालिका को सकुशल बरामद किया है।