त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू, राशन कार्डधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार से डायलिसिस सेंटर की शुरुआत हो गई है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने सेंटर का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सेंटर के शुरू होते ही मरीजों को सेवा मिलनी भी शुरू हो गई। पहले दिन यहां एक मरीज का डायलिसिस किया जा रहा था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मरीजों को निर्धारित नियमों के अनुसार इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding
Bihar, India | Oct 23, 2026