कुड़नी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1015 लीटर शराब के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार
कैमूरजिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़नी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर टाटा मैजिक वाहन से 1015.56 लीटर अवैध विदेशी और देशी शराब जब्त की है। इस दौरान यूपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।
बरामद शराब में 981 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब और 34.56 लीटर 8 PM अंग्रेजी शराब शामिल है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान गाजीपुर, यूपी निवासी जयप्रकाश बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Mohania, Kaimur | Oct 29, 2026