धौलपुर: सुरौठी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में बारात से वापिस लौट रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार को बाड़ी सदर थाना पुलिस ने परिजनों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्ट करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक युवक अपने चचेरे भाई की बारात में उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ में गया हुआ था।