धौलपुर: सुरौठी गांव के पासचचेरे भाई की बारात में से लौट रहे युवक की टक्कर से मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।जानकारी के अनुसार घटना में 30 वर्षीय युवक रवि पुत्र अमर सिंह की मौत हुई है