भरतपुर: भरतपुर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई
भरतपुर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में हुई आयोजित। बैठक में जिले में राजकीय चिकित्सालयों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की अधिकतर योजनाओं में जिले की स्थिति मिली संतोषजनक। औसत से पीछे प्रगति वाली योजनाओं को लेकर जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं में और सुधार करने को लेकर निर्देशित किया।