#सूरजमल_प्रतिमा_विवाद..
भरतपुर। आगरा जिले के किरावली के मुख्य बाजार में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के बाद बने गतिरोध पर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपना रुख साफ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध महाराजा सूरजमल या जाट समाज से नहीं है, क्योंकि वे एक महान योद्धा और जननेता थे, जिनके प्रति सभी के मन में अगाध श्रद्धा है। प्रतिनिधियों का कहना है कि विरोध केवल प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया और पारदर्शिता की कमी को लेकर है। प्रतिमा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक स्थापित की गई, जिससे जनता में भ्रम फैला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर न तो स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया गया और न ही महाराजा सूरजमल के परिवारजनों या अनुयायियों को आमंत्रित किया गया।