Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

भरतपुर: उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले - आवागमन प्रभावित

Bharatpur, Bharatpur | Aug 1, 2026

MORE NEWS

#सीएम_की_चचेरी_बहन_के_घर_चोरी..
भरतपुर। जिले के वैर कस्बे स्थित बयाना गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर एक मकान में दाखिल होकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और करीब 7000 रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गया। ​घटना के वक्त पीड़ित राधेश्याम की पत्नी आशा शर्मा और उनका पुत्र कमरे में सो रहे थे। जबकि पीड़ित अपनी दुकान पर थे। शातिर चोर ने घर के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे की अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ और चांदी की तोड़ियों समेत नकदी पार कर दी। जब मां बेटे की नींद खुली तो कुंडी बंद मिलने पर राधेश्याम को फोन कर कुंडी खुलवाई गई। जब घर के दूसरे कमरे को चेक किया तो अलमारी का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता आशा शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

#सीएम_की_चचेरी_बहन_के_घर_चोरी.. भरतपुर। जिले के वैर कस्बे स्थित बयाना गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर एक मकान में दाखिल होकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और करीब 7000 रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गया। ​घटना के वक्त पीड़ित राधेश्याम की पत्नी आशा शर्मा और उनका पुत्र कमरे में सो रहे थे। जबकि पीड़ित अपनी दुकान पर थे। शातिर चोर ने घर के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे की अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ और चांदी की तोड़ियों समेत नकदी पार कर दी। जब मां बेटे की नींद खुली तो कुंडी बंद मिलने पर राधेश्याम को फोन कर कुंडी खुलवाई गई। जब घर के दूसरे कमरे को चेक किया तो अलमारी का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता आशा शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 1, 2026

#सूरजमल_प्रतिमा_विवाद..
भरतपुर। आगरा जिले के किरावली के मुख्य बाजार में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के बाद बने गतिरोध पर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपना रुख साफ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध महाराजा सूरजमल या जाट समाज से नहीं है, क्योंकि वे एक महान योद्धा और जननेता थे, जिनके प्रति सभी के मन में अगाध श्रद्धा है। प्रतिनिधियों का कहना है कि विरोध केवल प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया और पारदर्शिता की कमी को लेकर है। प्रतिमा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक स्थापित की गई, जिससे जनता में भ्रम फैला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर न तो स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया गया और न ही महाराजा सूरजमल के परिवारजनों या अनुयायियों को आमंत्रित किया गया।

#सूरजमल_प्रतिमा_विवाद.. भरतपुर। आगरा जिले के किरावली के मुख्य बाजार में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के बाद बने गतिरोध पर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपना रुख साफ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध महाराजा सूरजमल या जाट समाज से नहीं है, क्योंकि वे एक महान योद्धा और जननेता थे, जिनके प्रति सभी के मन में अगाध श्रद्धा है। प्रतिनिधियों का कहना है कि विरोध केवल प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया और पारदर्शिता की कमी को लेकर है। प्रतिमा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक स्थापित की गई, जिससे जनता में भ्रम फैला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर न तो स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया गया और न ही महाराजा सूरजमल के परिवारजनों या अनुयायियों को आमंत्रित किया गया।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 1, 2026

#बिहारीजी_मंदिर_हीरा_गायब_मामला..
भरतपुर। शहर के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से हीरा गायब होने के मामले में आज देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव आलोक सैनी जांच के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मूर्ति पर लगे हीरे को निकलवाकर जब दानदाता मीरा बंसल को दिखाया, तो उन्होंने इसे पहचानने से इनकार करते हुए नकली बताया। ​इसके साथ ही दानदाता ने देवस्थान विभाग के रिकॉर्ड में लगा बिल भी फर्जी होना बताया है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रंजीत नगर निवासी मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में दिल्ली से 3.65 लाख रुपये में खरीदा गया प्रामाणिक हीरा मंदिर में दान किया था। दान देने के करीब छह महीने बाद जब उन्होंने मूर्ति देखी, तो उसकी चमक गायब थी और हीरा बदला हुआ प्रतीत हुआ। शिकायत के बावजूद देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और घटना के समय पद पर न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। विभाग के रिकॉर्ड और दानदाता के दावों में हीरा दान करने की तारीख को लेकर भी अंतर देखा जा रहा है। ​पीड़ित महिला के पास हीरे का असली बिल और सर्टिफिकेट सुरक्षित हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत उदयपुर देवस्थान विभाग, क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री तक से की है। फिलहाल उप शासन सचिव ने मंदिर के पुजारियों, कर्मचारियों और दानदाता के बयान दर्ज कर लिए हैं और संदिग्ध हीरे की प्रयोगशाला जांच कराने की बात कही है।

#बिहारीजी_मंदिर_हीरा_गायब_मामला.. भरतपुर। शहर के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से हीरा गायब होने के मामले में आज देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव आलोक सैनी जांच के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मूर्ति पर लगे हीरे को निकलवाकर जब दानदाता मीरा बंसल को दिखाया, तो उन्होंने इसे पहचानने से इनकार करते हुए नकली बताया। ​इसके साथ ही दानदाता ने देवस्थान विभाग के रिकॉर्ड में लगा बिल भी फर्जी होना बताया है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रंजीत नगर निवासी मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में दिल्ली से 3.65 लाख रुपये में खरीदा गया प्रामाणिक हीरा मंदिर में दान किया था। दान देने के करीब छह महीने बाद जब उन्होंने मूर्ति देखी, तो उसकी चमक गायब थी और हीरा बदला हुआ प्रतीत हुआ। शिकायत के बावजूद देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और घटना के समय पद पर न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। विभाग के रिकॉर्ड और दानदाता के दावों में हीरा दान करने की तारीख को लेकर भी अंतर देखा जा रहा है। ​पीड़ित महिला के पास हीरे का असली बिल और सर्टिफिकेट सुरक्षित हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत उदयपुर देवस्थान विभाग, क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री तक से की है। फिलहाल उप शासन सचिव ने मंदिर के पुजारियों, कर्मचारियों और दानदाता के बयान दर्ज कर लिए हैं और संदिग्ध हीरे की प्रयोगशाला जांच कराने की बात कही है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 1, 2026