#सांप_निकलने_से_हड़कंप_मचा..
भरतपुर। बयाना कस्बे की अनाज मंडी स्थित एक दुकान में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। दुकान में सांप देखकर आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर केशव देव को दी। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को कट्टे में बंद कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया, तब जाकर व्यापारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत की सांस ली।