वसंत विहार: कापसहेड़ा में चलती गाड़ी में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत
कापसहेड़ा थाना इलाके के बिजवासन रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। फायर कंट्रोल रूम को रात 10:30 पर मामले की सूचना मिली। मौके पर आग बुझाने वाली दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस गाड़ी में आग लगी थी वह टोयोटा ग्लैंजा कार थी।।