वसंत विहार: साउथ वेस्ट ज़िला में पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप' जारी, 3 महीने में 138 बच्चों को किया रेस्क्यू
दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने इस साल जनवरी-फरवरी और मार्च में 138 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाया है, जिनमें 91 लड़कियां और 47 लड़के शामिल हैं। यह अभियान ऑपरेशन मिलाप के तहत चलाया गया है, जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और जिला के 12 थानों की पुलिस टीमें शामिल हैं। इस अभियान में पुलिस टीमें गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटी है।