वसंत विहार: कापसहेड़ा के वाटर पार्क में झूले का स्टैंड टूटने से 24 वर्षीय प्रियंका की मौत
मंगेतर के साथ कापसहेड़ा के वाटर पार्क में आई एक युवती झूला का स्टैंड टूटने के कारण नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई, उसे मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, वह एक कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। परिवार के साथ नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में रहती थी। पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।